ब्रेकिंग
दिन में प्रेमी और रात में पति के साथ रहूंगी: महिला ने पुलिस को सौंपा ‘ड्यूटी चार्ट, ’हसबैंड ने कहा..दोनों का साथ नहीं छोड़ूंगाबिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्तारदिन में प्रेमी और रात में पति के साथ रहूंगी: महिला ने पुलिस को सौंपा ‘ड्यूटी चार्ट, ’हसबैंड ने कहा..दोनों का साथ नहीं छोड़ूंगाबिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्तार

बिहार में शातिर चोरों का कारनामा: पूरा का पूरा ATM ही उखाड़कर ले गए साथ, 28 लाख चुराकर हो गए फरार, देखती रह गई पुलिस

SIWAN: बिहार में चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। शातिर चोर आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को अपनी मौजूदगी का एहसास करा रहे हैं। ताजा मामला सीवान के हुसैनगंज से स

बिहार में शातिर चोरों का कारनामा: पूरा का पूरा ATM ही उखाड़कर ले गए साथ, 28 लाख चुराकर हो गए फरार, देखती रह गई पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बिहार में चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। शातिर चोर आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को अपनी मौजूदगी का एहसास करा रहे हैं। ताजा मामला सीवान के हुसैनगंज से सामने आया है, जहां चोरों ने पूरा का पूरा एटीएम मशीन ही चुरा लिया। SBI के एटीएम मशीन से कुल 28.02 लाख रुपए चुराकर फरार हो गए। SBI का एटीएम हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ी घाट बाजार में हाजी गुलाम अरशद कैंप्लेक्स में लगा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दरअसल, टेढ़ी घाट स्थित हाजी गुलाम कंप्लेक्स में लगे SBI के एटीएम को चोर लेकर फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जब लोग सुबह में टहलने निकले तो देखा कि एटीएम मशीन नहीं है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बैंककर्मियों को दी। जिसके बाद बैंककर्मियों ने अपने स्तर से जांच करने के बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बता दें कि, SBI  के ATM में शनिवार के दिन 32 लाख रुपए डाले गए थे। जिसके बाद कुछ ग्राहकों ने ATM  से पैसे निकाले थे। बताया जा रहा है कि अब भी ATM  में 28.02 लाख रुपए बचे थे। जिसे चोरों के द्वारा एटीएम सहित चोरी कर ली गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।