ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

बिहार: मामूली विवाद में खून का प्यासा बना छोटा भाई, पीट-पीटकर बड़े भाई की ले ली जान

MOTIHARI: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी एक के बाद एक संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने के सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ता

बिहार: मामूली विवाद में खून का प्यासा बना छोटा भाई, पीट-पीटकर बड़े भाई की ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी एक के बाद एक संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने के सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है जहां मामूली बात पर छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की जान ले ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक शख्स की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के सेमरा ढ़ाठ गांव निवासी जवाहर राय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक जवाहर राय और उनके भाई बंटी राय के बीच गाड़ी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इसी दौरान छोटे भाई बंटी राय ने बड़े भाई जवाहर राय पर के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिसके बाद जवाहर राय अचेत होकर जमीन पर गिर गया। बीच बचाव करने पहुंचे जवाहर राय के बेटे को भी आरोपी ने पीट-पीटकर घायल कर दिया।


आनन-फानन ने दोनों बाप बेटा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान जवाहर राय की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बंटी राय मौके से फरार हो गया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी बंटी राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।