ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

बिहार: छेड़खानी के विरोध में धरना पर बैठी युवती, एसपी से बोली- परेशान करते हैं बदमाश

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां छेड़खानी से परेशान युवती न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने धरना पर बैठ गई। युवती का आरोप है कि तीन लोग उसके साथ लगातार छेड़खानी की घटना को

बिहार: छेड़खानी के विरोध में धरना पर बैठी युवती, एसपी से बोली- परेशान करते हैं बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां छेड़खानी से परेशान युवती न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने धरना पर बैठ गई। युवती का आरोप है कि तीन लोग उसके साथ लगातार छेड़खानी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। जब वह अपनी शिकायत लेकर थाने गई तो वहां किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। न्याय की गुहार लेकर युवती काफी देर तक धरना पर बैठी रही। बाद में मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मी उसे अपने साथ एसपी के पास ले गईं। एसपी के आश्वासन के बाद महिला ने धरना समाप्त कर दिया।


युवती के मुताबिक साल 1012 में जमीन को लेकर राजेश बेसरा और उसके परिवार के बी विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद युवती और उसके परिवार को गांव से बहिष्कृत कर दिया गया। मजबूरन गांव उसे और उसके परिवार को गांव छोड़ना पड़ा। इसके बाद से वह अपने परिवार के साथ झाझा रेलवे कॉलोनी के पास रह रही है। अब राजेश बेसरा, उसका पिता जासो बेसरा और अर्जुन यादव उसे परेशान कर रहे हैं। राजेश का पिता जासो बेसरा शराब के खरीदार को लेकर युवती के पास जाता है। 


पीड़िता ने बताया कि झाझा रेलवे कॉलोनी के पास ही रहने वाला अर्जुन यादव उसके साथ लगातार छेड़खानी की घटना को अंजाम दे रहा है। जब वह अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी। परेशान युवती आज जमुई जिला मुख्यालय पहुंची और कलेक्ट्रेट के सामने धरना पर बैठ गई। इस बात की जानकारी मिलते ही जमुई एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने युवती को अपने कार्यालय में बुलाया और घटना की पूरी जानकारी ली। एसपी के आश्वासन के बाद युवती ने अपना धरना समाप्त कर दिया।