ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार: 8वीं के छात्र को अगवा कर मौत के घाट उतारा, तालाब से शव मिलने से सनसनी

BANKA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी हर दिनों लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। ताजा मामला बांका से सामने आया है, जहां बदमाशों ने 8वीं के छात्र को अगवा कर उसे मौत के घाट उतार दिया

बिहार: 8वीं के छात्र को अगवा कर मौत के घाट उतारा, तालाब से शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी हर दिनों लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। ताजा मामला बांका से सामने आया है, जहां बदमाशों ने 8वीं के छात्र को अगवा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। चार दिन से अगवा छात्र का शव तालाब से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रजौन थाना क्षेत्र के सिकानपुर गांव की है।


मृतक छात्र की पहचान सिकानपुर गांव निवासी रामदेव यादव के 14 वर्षीय बेटे दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। दिलखुश 8वी का छात्र था। बुधवार को उसका शव गांव के ही तालाब से मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर बीते एक जनवरी को एक जनवरी को गांव के ही अप्पो यादव, निवास यादव, निर्मल यादव, प्रभास यादव रामदेव यादवके घर में घुस गए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।


इस घटना के अगले ही दिन यानी दो जनवरी को रामदेव यादव का बेटी दिलखुश घर से अचानक लापता हो गया। इसके बाद परिजनों ने सभी संभावित जगहों पर दिलखुश को तलाश की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। इसी बीच बुधवार को दिलखुश का शव गांव के ही पोखर से बरामद हुआ। दिलखुश का शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, इस घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें