ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, फिल्मी स्टाइल में दो लोगों को मारी गोली; एक की मौत

Bihar Crime News: बिहार के छपरा में दशहरा के दिन अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: दशहरा के दिन छपरा में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। बेखौफ अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में कार सवार दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है, उसे पटना रेफर किया गया है। घटना भेल्दी थाना क्षेत्र के जलालपुर चौक की है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के खरीदाह गांव निवासी विनोद पांडेय के 30 वर्षीय बेटे राहुल पांडेय के रूप में हुई है जबकि सुधांशु पांडेय का 17 वर्षीय बेटा सूरज पांडेय गोली लगने से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक राहुल अपने भाई से कार लेकर जा रहा था। उसी बीच बदमाशों ने उसके सिर में गोली दाग दी। इसी दौरान सूरज पांडेय के सीने में भी गोली मारी गई है।


घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरज पांडेय को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने राहुल के ललाट पर बीचों-बीच गोली मारी है और गोली उसके सिर को छेदती हुई निकल चुकी है।


इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। फिलहाल सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्ट- शिवम सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता