ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने पर भड़के लोग, विरोध में NH को किया जाम

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां शराब की सूचना पाकर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने उत्पाद पुलिस की

बिहार: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने पर भड़के लोग, विरोध में NH को किया जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां शराब की सूचना पाकर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने उत्पाद पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में महिला जवान समेत आधा दर्जन जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पलया गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग की टीम शराब की सूचना पर छापेमारी करने पलया गांव पहुंची थी, जहां पुलिस ने राजकुमारी देवी समेत तीन महिलाओं को शराब के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम गिरफ्तार महिलाओं को लेकर जाने लगी, तभी ग्रामीणों ने महिला को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को तीन राउंड फायरिंग भी करनी पड़ी। जिसके बाद उपद्रवी मौके से फरार हो गए।


ग्रामीणों के भारी हंगामे के बीच उत्पाद विभाग की पुलिस महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। ग्रामीणों के हमले में घायल हुए जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा है कि हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, ग्रामीणों ने गिरफ्तारी के विरोध में एनएच 83 को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।