ब्रेकिंग
नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट✦बिहार में सोन नदी पर बनेगा 4-लेन रेल ब्रिज, 180 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें; खर्च होंगे इतने करोड़✦DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर छापेमारी; करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा✦भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से भड़के तेजस्वी यादव, दिया तीखा बयान; बोले- सत्ता पोषित मानसिक...✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट✦बिहार में सोन नदी पर बनेगा 4-लेन रेल ब्रिज, 180 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें; खर्च होंगे इतने करोड़✦DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर छापेमारी; करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा✦भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से भड़के तेजस्वी यादव, दिया तीखा बयान; बोले- सत्ता पोषित मानसिक...

बिहार: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

DARBHANGA: दरभंगा में शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हमले में एक महिला दारोगा घायल हो गई है

बिहार: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हमले में एक महिला दारोगा घायल हो गई है जबकि एक जवान का सिर फट गया है वहीं कई अन्य जवान भी घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस वैन का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित दोकली पंचायत की है।


बताया जा रहा है कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित दोकली पंचायत में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो महिला शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार महिला कारोबारियों को लेकर उत्पाद विभाग की टीम वापस लौट रही थी। इसी दौरान बहादुरपुर थाने की गस्ती दल भी मौके पर पहुंच गयी, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस गस्ती दल पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया और ईंट-पत्थर चलना शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई हालांकि इस दौरान एक महिला दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद ग्रामीण मौके से फरार हो गए। घायल जवानों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उधर, नाराज लोगों का कहना था कि पुलिस निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रही है। धंधेबाजों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।