ब्रेकिंग
Success Story: 18 लाख की नौकरी छोड़ी... खुद से की पढ़ाई और BPSC में लहराया परचम, 292वीं रैंक लाकर बेतिया के अभिनव बने DSP✦बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला जर्जर तार... फिर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लाइनमैन को बना लिया बंधक✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦Success Story: 18 लाख की नौकरी छोड़ी... खुद से की पढ़ाई और BPSC में लहराया परचम, 292वीं रैंक लाकर बेतिया के अभिनव बने DSP✦बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला जर्जर तार... फिर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लाइनमैन को बना लिया बंधक✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

बिहार: छात्रा के साथ टीचर की अश्लील हरकत, बीच चौराहे पर चप्पल से हुई जमकर धुनाई

HAJIPUR: बच्चों का भविष्य उसके शिक्षक के हाथ में होता है। लेकिन, हाजीपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने ही छात्रा को अपने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की है। घटना म

बिहार: छात्रा के साथ टीचर की अश्लील हरकत, बीच चौराहे पर चप्पल से हुई जमकर धुनाई
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR: बच्चों का भविष्य उसके शिक्षक के हाथ में होता है। लेकिन, हाजीपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने ही छात्रा को अपने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की है। घटना महुआ थाना क्षेत्र के देसरी रोड की है। यहां एक कोचिंग संचालक पर महादलित वर्ग की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाया है। 



लड़की के आरोप के बाद परिजनों और उसके गांव के लोगों ने मिलकर कोचिंग संचालक को पकड़ लिया और रास्ते भर पीटते हुए महुआ थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक महुआ देसरी रोड मे संचालित रणविजय स्पोकन इंग्लिश क्लासेस के शिक्षक रणविजय कुमार कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ ज़ोर-ज़बरदस्ती करता था। 



छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि छात्रा को कोचिंग क्लास में देर तक रोककर रखा जाता था और गलत संबंध बनाने के लिए दबाब दिया जाता था। विरोध करने पर हत्या कर देने की धमकी दी जाती थी। फिलहाल आरोपी कोचिंग संचालक को महुआ थाना में रखा गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


टैग्स