ब्रेकिंग
दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य

बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला जर्जर तार... फिर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लाइनमैन को बना लिया बंधक

Bihar News: सिवान के गयासपुर गांव में जर्जर बिजली के तारों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया. बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के लाइनमैन को कथित तौर पर बंधक बना लिया...

बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला जर्जर तार... फिर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लाइनमैन को बना लिया बंधक
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: सिवान के सिसवन प्रखंड के गयासपुर गांव में जर्जर बिजली के तार को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर आ गया. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से बिजली के तार जर्जर हालत में हैं और इन्हें बदलने के लिए कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही.


ग्रामीणों के मुताबिक, जर्जर तार की वजह से गांव में हर समय हादसे का डर बना रहता है. बार-बार शिकायत के बाद भी जब विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा बिजली विभाग के लाइनमैन सोनू बैठा पर फूट पड़ा. ग्रामीणों ने उन्हें कथित तौर पर बंधक बना लिया.


ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी बड़ी घटना का इंतजार नहीं करना चाहते. उनका आरोप है कि तार इतने जर्जर हो चुके हैं कि कभी भी टूटकर गिर सकते हैं और इससे जान-माल का नुकसान हो सकता है. इसी वजह से ग्रामीण विभाग से लगातार तार बदलने की मांग कर रहे थे.


घटना के दौरान अभय यादव, आजाद खान, शेख रहमत, विक्कू, सिकन्दर अली और अनवर अली समेत कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे.


मामले को लेकर रिपोर्टर ने बिजली विभाग के जेई अवधेश कुमार से फोन पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की. जेई ने फोन उठाया, लेकिन कुछ देर बाद कॉल काट दिया. इसके बाद उनसे दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन घटना को लेकर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी.


ग्रामीणों ने साफ कहा कि जर्जर तारों की समस्या का जल्द समाधान किया जाए और इलाके की बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जाए. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते तार नहीं बदले गए तो किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी, इसका जवाब विभाग को देना पड़ेगा.


सिवान से फैयाज़ अली की रिपोर्ट