ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : चलती ट्रेन के AC कोच में शराब पीकर खूब मचाया उत्पात, अरेस्ट करने में RPF और GRP के भी छूटे पसीने

HAJIPUR : बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब पीने या शराब से जुड़ा कोई भी कारोबार करने पर कठोर सजा का प्रावधान है। इतना ही नहीं दूसरे राज्यों से भी

 बिहार : चलती ट्रेन के AC कोच में शराब पीकर खूब मचाया उत्पात, अरेस्ट करने में RPF और GRP के भी छूटे पसीने
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJIPUR : बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब पीने या शराब से जुड़ा कोई भी कारोबार करने पर कठोर सजा का प्रावधान है। इतना ही नहीं दूसरे राज्यों से भी शराब सेवन कर नशे की हालत में बिहार आने पर पावंदी लागू है। इसी कड़ी में अब शराब से जुड़ा एक मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां चलती ट्रेन के AC कोच में शराब पीकर यात्री ने जमकर ड्रामा किया है। 


दरअसल,  हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर तब अफरा-तफरी मच गई जब अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन की एसी कोच से काफी जद्दोजहद के बाद रेल पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया। यह शराबी इतने नशे में था कि उसे गिरफ्तार करने में रेल पुलिस के भी पसीने छूट गए।  ट्रेन से प्लेटफार्म पर आने के बाद भी यात्री नशे में लड़खड़ा रहा था। 


बताया जा रहा है कि, रेल कंट्रोल की ओर सेहाजीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी को यह सुचना दी गयी कि 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस  के एसी कोच के अंदर एक यात्री शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। कोच में महिलाएं और बच्चे सहित काफी संख्या में यात्री मौजूद हैं, इन लोगों ने शराबी यात्री को बहुत समझाया। लेकिन, मामला शांत नहीं हुआ। जिसके बाद अवध आसाम एक्सप्रेस हाजीपुर के प्लेटफार्म नंबर 3 पर आकर रुकी तो इंस्पेकर साकेत कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी के जवान ट्रेन में दाखिल हुए और फिर शराब पीकर हंगामा कर रहे यात्री को ट्रेन से उतार लिया गया। 


इधर, इस यात्री के गिरफ्तारी के बाद यात्री को हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया जहां जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हो गई। पकड़ा गया रेल यात्री कमल कुमार जम्मू कश्मीर के सांबा जिले का रहने वाला है। वह इतने नशे में था कि आरपीएफ और जीआरपी भी उससे पूरी जानकारी हासिल नहीं कर पा रही थी। इस विषय में जीआरपी थाना अध्यक्ष जय सिंह टीयू ने बताया कि हिरासत में लिए गए रेलयात्री का मेडिकल जांच हाजीपुर सदर अस्पताल में कराया गया जहां उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें