ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: पैसों के लालच में दोस्त ने कारोबारी का किया अपहरण, पुलिस के डर से मारकर फेंका

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण में एक व्यापारी का दो लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शुभम समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण में एक व्यापारी का दो लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है। एक शख्स ने 2 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपने व्यापारी दोस्त का किडनैप कर दिया। व्यापारी के परिजन ने पुलिस से शिकायत की तो अपहरणकर्ताओं ने उसे मारकर फेंक दिया। मृतक गल्ला व्यवसायी नीरज कुमार पूर्वी चंपारण जिले के चकिया का रहने वाला था।


जानकारी के मुताबिक, किडनैपर्स ने पहले उसे गोली मारी और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए मृतक को मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में फेंक दिया। वहीं, घटना के संबंध में चकिया पुलिस ने फिरौती के लिए आए कॉल के आधार पर व्यापारी के दोस्त शुभम समेत तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि व्यवसायी नीरज कुमार मूल रूप से कल्याणपुर थाना के परसौनी गांव का रहने वाले थे। 


पुलिस का कहना कि आरोपी शुभम एक हिस्ट्रीशीटर है। उसका नीरज के गांव में ननीहाल है, जिस कारण दोनों में दोस्ती थी। नीरज चकिया में होलसेल की दुकान चलाता था। शुभम ने अपने साथी अपराधियों के साथ मिलकर नीरज के अपहरण की साजिश रची और बाद में हत्या कर दिया। वहीं, रविवार सुबह करीब 11 बजे कल्याणपुर जाकर नीरज को देवरिया इलाके में अनाज दिलवाने का झांसा देकर शुभम अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। इसके साथ बाइक पर तीन अन्य अपराधी भी साथ हो गए और नीरज को लेकर देवरिया चले गए। नीरज के ही मोबाइल से अपराधियों ने उसके घर पर कॉल कर दो लाख रुपये फिरौती की मांग की।


फिरौती का कॉल आने के बाद परिजनों ने चकिया थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कॉल के लोकेशन के आधार पर छानबीन की। नीरज के पिता ने पुलिस को बताया कि उसने शुभम को बाइक से ले जाते देखा था। शुभम के परिजनों से पूछताछ के दौरान शुभम का सुराग मिल गया।  जिसके बाद पुलिस ने शुभम और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


घटना के संबंध में पूछताछ के दौरान शुभम ने अपहरण और हत्या की सारी कहानी बताई। उसने बताया कि थाने में शिकायत के एक घंटे बाद ही नीरज की हत्या कर दी गई। फिरौती के लिए परिजनों को कॉल आने के बाद पुलिस को सूचना शाम सात बजे दी गई। पुलिस में शिकायत की खबर अपराधियों को मिल गई थी। इसके एक घंटे के बाद अपराधियों ने नीरज को पहले सिर में गोली मारी और उसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।