ब्रेकिंग
ग्राहक बनकर ज्वेलर्स में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में उलझाया दुकानदार, लाखों के जेवर लेकर फरारभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगग्राहक बनकर ज्वेलर्स में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में उलझाया दुकानदार, लाखों के जेवर लेकर फरारभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांग

बिहार : बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, भाग रहे चारों आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर दबोचा

MUZAFFARPUR : बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं कोई नई बात नहीं है, आए दिन हर्ष फायरिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां कांटी थाना क्षेत्र के मोतीपुर

बिहार : बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, भाग रहे चारों आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं कोई नई बात नहीं है, आए दिन हर्ष फायरिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां कांटी थाना क्षेत्र के मोतीपुर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवाओं की एक टोली ने जमकर फायरिंग की। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करनेवाले चार युवकों को धर दबोचा।


दरअसल, फायरिंग का वीडियो के वायरल होने के बाद कांटी थाने की पुलिस ने दामोदरपुर में हाईवे पर घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू कर दिया था। इसी दौरान बाइक और बोलेरो पर सवार होकर चारों युवक कहीं जा रहे थे। पुलिस ने जब उनसे रूकने को कहा तो चारों पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया।


गिरफ्तार चारों युवकों के पास से पुलिस ने पिस्टल, गोली, बाइक और बोलेरो को जब्त किया है। सख्ती से पूछताछ करने पर चारों युवकों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। चारों की पहचान मोतीपुर के बगाही गांव निवासी राजीव, मो.वारिस, चंद्रप्रकाश और विकास कुमार के रूप में हुई है।


पूरे मामले पर डीएसपी पश्चिमी ने बताया कि मोतीपुर और अन्य थानों में चारों के खिलाफ दर्ज मामले की जांच की जा रही है। हर्ष फायरिंग और हथियार बरामद होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए चारों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।