ब्रेकिंग
FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा

बिहार: भूमि विवाद में जमकर बरसी लाठियां, महिला-बच्चे समेत 8 लोग घायल

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र स्थित सोनवर्षा कचहरी का वार्ड 9 इलाका कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। जमीन को लेकर पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भी भिड़ गये। इ

बिहार: भूमि विवाद में जमकर बरसी लाठियां, महिला-बच्चे समेत 8 लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र स्थित सोनवर्षा कचहरी का वार्ड 9 इलाका कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। जमीन को लेकर पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भी भिड़ गये। इस दौरान जमकर लाठी,डंडे,रॉड और ईट पत्थर भी चली। इस घटना में दोनों पक्ष से 8 लोग घायल हो गये। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।  


घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा ओपी अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।  पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।


उक्त घटना में एक पक्ष के तरफ से जहां 5 से अधिक महिला-पुरूष और बच्चे घायल हो गये। वही दूसरे पक्ष के 7 लोगों से अधिक लोगों के घायल होने की बातें बताई जा रही है। एक पक्ष से ललन साह और उनके परिजन तो दूसरे पक्ष से सिकंदर शाह के परिजन लाठी, डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर चला रहे थे। दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर वर्षो से विवाद चल रहा है। कई शिकायतें अंचल से लेकर थाना तक को दी गयी लेकिन इसका हल आज तक नहीं निकला जिसके कारण यह विवाद बढ़ गया और स्थिति भयावह बन गयी। 


दोनों पक्ष इतने उग्र हो गए कि एक दूसरे को मरने मारने तक अड़ गये। यदि उनकी शिकायतों पर सकारात्मक पहल की जाती तो शायद यह घटना नहीं होती। इस बाबत सोनवर्षा कचहरी ओपी अध्यक्ष सुशील मरांडी ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। दोनों पक्षों का बयान दर्ज लिया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्ष पर पहले मामला दर्ज होगा। 


उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। खूंटा गाड़ने को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष के कुल 8 लोग घायल हो गये हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष को दोनों पक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया है। दोनों पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
र

रिपोर्टर

रितेश हन्नी

FirstBihar संवाददाता