ब्रेकिंग
BPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश‘बिहार में लागू हो शराबबंदी का गुजरात मॉडल’, जीतन राम मांझी ने फिर से उठाई पुरानी मांग; NCAER के रिसर्च पर चर्चा तेजदिल्ली से बिहार के 18 शहरों तक सीधी बस: पटना से किशनगंज तक जुड़ेंगे नए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें किन शहरों को मिलेगा फायदाबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तारBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश‘बिहार में लागू हो शराबबंदी का गुजरात मॉडल’, जीतन राम मांझी ने फिर से उठाई पुरानी मांग; NCAER के रिसर्च पर चर्चा तेजदिल्ली से बिहार के 18 शहरों तक सीधी बस: पटना से किशनगंज तक जुड़ेंगे नए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें किन शहरों को मिलेगा फायदाबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

बिहार: भूमि विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा

CHHAPRA : छपरा में बेखौफ बदमाशों ने एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला का अपने पाटीदारों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। महिला अपनी जमीन की घेराबंदी करा रही थी। जिससे ना

बिहार: भूमि विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA : छपरा में बेखौफ बदमाशों ने एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला का अपने पाटीदारों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। महिला अपनी जमीन की घेराबंदी करा रही थी। जिससे नाराज पाटीदारों ने धारदार हथियार से उसके ऊपर वार कर दिया। घटना गड़खा थानाक्षेत्र चिंतामनगंज गांव की है।


मृतक महिला चिंतामनगंज गांव निवासी जावेद अख्तर की 35 वर्षीय पत्नी रुखसाना बानो बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रुखसाना अपने हिस्से की जमीन की बाउंड्री करा रही थी। इसी दौरान उसके चाचा इम्तियाज अंसारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ वहां पहुंचा और रुखसाना को खींचकर घर में ले गया और घारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। भूमि विवाद को लेकर ही मृतका के पति की भी हत्या कर दी गई थी।