ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

समझौता कराने पहुंचे वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, मारपीट में दो चचेरे भतीजे भी जख्मी

Bihar Crime News: भोजपुर के भीखमपुर गांव में विवाद सुलझाने पहुंचे वार्ड सदस्य अशोक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में उनके दो चचेरे भतीजे भी घायल हुए हैं। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में समझौता कराने पहुंचे वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में उनके दो चचेरे भतीजे भी लाठी-डंडे से मारपीट में जख्मी हो गए। दोनों घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।



मृतक की पहचान भीखमपुर गांव निवासी गांधी जी के 45 वर्षीय पुत्र एवं अगिआंव प्रखंड के डिलिया पंचायत के वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्य अशोक सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह वह दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें काफी करीब से बाएं कंधे के पास गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अशोक सिंह को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।



वहीं, घटना के दौरान उनके साथ मौजूद दो चचेरे भतीजों के साथ भी मारपीट की गई। घायलों में भीखमपुर गांव निवासी स्व. राम दयाल सिंह के 52 वर्षीय पुत्र कृष्ण सिंह एवं 36 वर्षीय पुत्र बलिराम सिंह शामिल हैं। दोनों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।



प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल आरोपितों की भूमिका को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।



घटना की सूचना मिलते ही चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के कारणों एवं आरोपितों की पहचान को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता