ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार से बड़ी खबर: भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, इलाके में भारी तनाव

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बदमाशों ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड

बिहार से बड़ी खबर: भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, इलाके में भारी तनाव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बदमाशों ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के पांचदमिया गांव की है।


बताया जा रहा है कि पांचदमिया गांव निवासी भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान अपने घर के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने के बाद राकेश पासवान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राकेश को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।


राकेश पासवान की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीस में जुट गई है। किस कारण से हत्या की गई है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता