ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar News: बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी, बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई पांच बच्चों की मां; पत्नी को ढूंढने की गुहार लगा रहा पति

Bihar News: बिहार के बेतिया में एक महिला अपने पांच बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया में एक महिला अपने पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी 20 साल पहले हुई थी और उसका पति पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र का है।


घटना की जानकारी मिलते ही पति के होश उड़ गए। जब वह पंजाब से अपने गांव लौटा, तो पत्नी और बच्चों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पति ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। 


उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी गांव के ही टुमन अंसारी नामक युवक से फोन पर लगातार संपर्क में रहती थी। पति ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब में काम करता था। बेटी ने फोन पर बताया कि मां बाइक पर बैठकर टुमन अंसारी के साथ भाग गई है और वह हमारी सबसे छोटी बेटी को भी साथ ले गई है।


पति का यह भी कहना है कि जब वह सूचना मिलने पर गांव पहुंचा, तो काफी प्रयासों के बावजूद पत्नी और बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका। उसका आरोप है कि टुमन अंसारी और उसके परिवार वालों ने मिलकर महिला को बहला-फुसलाकर अपहरण किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता