ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

बिहार: बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मामूली विवाद में वारदात को दिया अंजाम

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां दबंगों ने मामूली बात पर एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। गोली लगने के बाद युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। आनन फानन म

बिहार: बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मामूली विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां दबंगों ने मामूली बात पर एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। गोली लगने के बाद युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया सतीचौरा चौक की है।


गोली लगने से घायल हुए युवक की पहचान बलिया नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी दुर्गा स्थान वार्ड 14 निवासी मनोज पासवान के बेटे गौतम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज का पड़ोस के रहने वाले शिव कुमार और राहुल पासवान के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। बुधवार की सुबह दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ मनोज के घर पहुंचे और उसकी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने लगे।


देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई और आरोपियों ने मनोज के बेटे गौतम पासवान को सतीचौरा चौक पर गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल गौतम कुमार बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता