ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime: बड़ी वारदात को अंजाम देने आए अपराधी को पुलिस ने दबोचा, हथियार और कारतूस जब्त

Bihar Crime: किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी चाय की दुकान पर बैठा हुआ था लेकिन उसे भी पता नहीं चला कि उसके यहां होने की सूचना किसी न पुलिस तक पहुंचा दी है। फिर क्या था पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया और बड़ी घटना होने से बचाया।

BIHAR POLICE
अपराधी गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

begusarai crime news: बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां एक कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार को देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस और 34 ग्राम गांजा, 5 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गढ़हरा थाने की पुलिस ने हाजीपुर पोखर के पास की गई। गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजा गया है।


इस संबंध में सदर टू डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया कि एक चाय दुकान पर कुख्यात अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में बैठा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर गढ़हरा थाने के पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया छापेमारी अभियान के तहत कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार को गिरफ्तार किया। 


उन्होंने बताया है कि कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक मैगजीन पांच जिंदा कारतूस , पांच मोबाइल एवं 34 ग्राम गांजा को बरामद किया गया। इस दौरान डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया कि गोपाल इलाके का यह कुख्यात अपराधी है जो लगातार वर्चस्व बनाने का काम करता था। कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की और उसे धड़ दबोचा। कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार पर कई मामले अन्य थानों में दर्ज है।