ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

TOP 10 अपराधी MLA यादव को STF ने दबोचा, 5 लाख रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर की थी मछुआरा की हत्या

5 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर MLA यादव ने मछुआरा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोपाल सहनी की हत्या के बाद हजारों रूपये की मछली भी लेकर भाग गया था। 12 जून 2024 की यह घटना है तब से वो फरार चल रहा था।

BIHAR POLICE
MLA यादव गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

begusarai: बेगूसराय पुलिस की मदद से बिहार एसटीएफ ने जिले के TOP 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल MLA यादव को धड़ दबोचा है। लंबे समय से पुलिस ने इसकी तलाश थी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही थी लेकिन वो हाथ नहीं आ रहा था। तभी गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस और डीआईयू टीम की मदद से शातिर अपराधी एमएलए यादव को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 


बताया जाता है कि 12 जून 2024 साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खांड़ दियारा निवासी कमली यादव का बेटा एमएलए यादव अपने 5 साथियों के साथ मछुआरा गोपाल सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोपाल सहनी ने 5 लाख रुपये रंगदारी नहीं दिया तब उसने हत्या कर दी और हजारों रूपये का मछली लेकर भाग गया था। तब से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी लेकिन वो हाथ नहीं लगा। 


एमएलए यादव की गिरफ्तार नहीं होने पर बेगूसराय एसपी मनीष ने उसके पीछे एसटीएफ को लगा दिया। तब से एसटीएफ भी उसके पीछे पड़ गया लेकिन वो एसटीएफ को भी चकमा दे रहा था। लेकिन तभी एसटीएफ को एमएलए यादव के बारे में गुप्त सूचना मिली। इनपुट मिलते ही एसटीएफ की टीम अलर्ट हो गयी और बेगूसराय पुलिस की मदद से शातिर अपराधी एमएलए यादव को धड़ दबोचा। टॉप टेन अपराधी एमएलए की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। उसकी निशानदेवी पर अब उसके साथियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गयी है। 

टैग्स