ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों की करतूत, बच्चों के झगड़े के बाद त्रिशूल से बुजुर्ग की हत्या

बच्चों के झगड़े ने खौफनाक मोड़ ले लिया। त्रिशूल से हमला कर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Bihar
त्रिशुल से मर्डर
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के उजान बाबा स्थान में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है,जहां दो बच्चों के मामूली विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। त्रिशुल से हमला कर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है. 


मृतक बुजुर्ग की पहचान बखरी वार्ड नंबर 23 के रहने वाले स्वर्गीय राम सुंदर राय के पुत्र इंद्रदेव राय के रूप में हुई है। जिनकी हत्या टुनटुन सदा ने त्रिशूल से आंख पर हमला करके कर दी। घटना बखरी थाना क्षेत्र के उजान बाबा स्थान की है।परिजनों ने घटना के संबंध में बताया कि 10 दिन पहले दो बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें मृतक के भतीजे अमित कुमार के साथ आरोपी टुनटुन सदा ने मारपीट हुई थी। जब इंद्रदेव राय ने टुनटुन सदा की डांट फटकार लगाई, तो उसने त्रिशूल से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। 


इसी का बदला लेने के लिए टुनटुन सदा ने इंद्रदेव राय की हत्या कर दी। आरोप है कि टुनटुन सदा और तीन अन्य अपराधियों ने मिलकर सोते समय त्रिशूल से हमला कर घटना को अंजाम दिया। एसपी मनीष ने घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस ने आरोपी टुनटुन सदा को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता