ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: बारात से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका

CHHAPRA: खबर सारण से आ रही है, जहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे मौत

बिहार: बारात से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: खबर सारण से आ रही है, जहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना एकमा थाना क्षेत्र के भट टोली की है।


मृतक की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के पांडे छपरा निवासी हरदेव पांडेय के 32 साल के बेटे अमरेंद्र पांडेय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अमरेंद्र सोमवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए एकमा थाना क्षेत्र गया था। बारात में शामिल होने के बाद देर रात वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल अमरेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। इससे पहले कि वह अस्पताल पहुंचता उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें