ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

बिहार: बारात में नाच देखने को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली मारकर बदमाशों ने कर दी जूनियर इंजीनियर की हत्या

ARA: भोजपुर में बेखौफ बदमाशों ने रेलवे के एक जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की रात आरा नगर थाना क्षेत्र के मझौवां गांव से कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव बार

बिहार: बारात में नाच देखने को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली मारकर बदमाशों ने कर दी जूनियर इंजीनियर की हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: भोजपुर में बेखौफ बदमाशों ने रेलवे के एक जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की रात आरा नगर थाना क्षेत्र के मझौवां गांव से कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव बारात गई हुई थी। जहां बारात में नाच के दौरान हुए विवाद के बाद हथियारबंद अपराधियों ने रेलवे के जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जाता है कि बारात के दौरान शामियाने में बार बाला का डांस प्रोग्राम चल रहा था। इसी दौरान बारातियों द्वारा फरमाइश गाना बजाने की मांग हो रही थी। जिसका विरोध नाच देखने आए पदमिनिया गांव के कुछ लड़के कर रहे थे। इसी को लेकर बीच में विवाद हो गया तब लड़की पक्ष वालों ने पदमिनिय गांव के लडको को डांट डपट कर वहां से भगा दिया। कुछ देर के बाद हथियारों से लैस होकर बारात में वापिस आ गए और गाना बंद करने को कहा उसके बाद विवाद फिर से शुरू हो गया। इसी बीच एक लड़के ने बारात में आए एक युवक जो रेलवे में जूनियर इंजीनियर था उसको गोली मार दी, गोली लगते ही उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


गोलीबारी की घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक आरा नगर थाना क्षेत्र के मझौवां का रहने वाला था जिसके पिता बिहार पुलिस में कार्यरत हैं और मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। मृतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थापित था। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णगढ़ थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह मैके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता