ब्रेकिंग
आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'

बिहार: बारात में दूल्हे के भाई को मारी गोली, बार बाला के डांस के दौरान हुई फायरिंग

ARA: बिहार में शादी समारोह हो या कोई अन्य समारोह, हांथ में हथियार लहराना आम बात हो गई है। खासकर बार बालाओं के साथ डांस को लेकर विवाद और गोलीबारी की घटनाएं लगाचार सामने आ रही हैं। त

बिहार: बारात में दूल्हे के भाई को मारी गोली, बार बाला के डांस के दौरान हुई फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बिहार में शादी समारोह हो या कोई अन्य समारोह, हांथ में हथियार लहराना आम बात हो गई है। खासकर बार बालाओं के साथ डांस को लेकर विवाद और गोलीबारी की घटनाएं लगाचार सामने आ रही हैं। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां शादी समारोह में नाच के दौरान गोलीबारी को घटना को अंजाम दिया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव की है।


दरअसल, बक्सर से आए बारात में नाच के दौरान नर्तकी से हुए विवाद को लेकर गांव के ही एक युवक द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें दूल्हे के चचेरे भाई को गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, ऑपरेशन कर युवक के शरीर से बुलेट निकाल दिया गया है। युवक की हालत स्थिर है हालांकि अभी उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। 


जानकारी के अनुसार, जख्मी अधेड़ बक्सर के कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव निवासी मतवार उपाध्याय का 48 वर्षीय बेटा संतोष उपाध्याय है। संतोष के चचेरे भाई प्रभाकर उपाध्याय उर्फ मोनू उपाध्याय का बारात छोटकी सिंगही गांव निवासी सुरेश चंद्र पांडेय के घर आई थी। बारात में नाच का प्रोग्राम भी था। बार बाला का डांस चल रहा था, तभी नर्तकी से विवाद के दौरान एक युवक ने कमर से हथियार निकाल कर फायरिंग कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता