ब्रेकिंग
पप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंगलल्लू मुखिया को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने 74 पन्नों के फैसले में याचिका खारिज कीबड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गएखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंगलल्लू मुखिया को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने 74 पन्नों के फैसले में याचिका खारिज कीबड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गएखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदम

बिहार: बारात देखने गई नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी, दो बदमाशों ने किया गैंगरेप

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से है, जहां बारात देखने गई नाबालिग लड़की के साथ दो दरिंदों ने हैवानियत की है। गांव के ही रहने वाले दो लड़कों ने लड़की को बेहोशी की दवा सुंघाकर उसे सुनसान जगह

बिहार: बारात देखने गई नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी, दो बदमाशों ने किया गैंगरेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से है, जहां बारात देखने गई नाबालिग लड़की के साथ दो दरिंदों ने हैवानियत की है। गांव के ही रहने वाले दो लड़कों ने लड़की को बेहोशी की दवा सुंघाकर उसे सुनसान जगह पर ले गए और दोनों ने बारी बारी से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, मंगलवार की रात गांव में बारात आई थी। नाबालिग लड़की बारात देखने के लिए गई थी। बारात देखकर लड़की वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले दो लड़कों ने लड़की को दबोच लिया और उसे दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया। लड़की के बेहोश होने के बाद दोनों उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।


वारजात को अंजाम देने के बाद लड़की को अपनी बाइक पर बैठाकर उसके घर के बाहर छोड़ दिया, तभी लड़की की मां ने दोनों बदमाशों को देख लिया और शोर मचाने लगी हालांकि तबतक दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत मे लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।