ब्रेकिंग
Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बिहार : बैंक खातों से साइबर ठगी, हाईकोर्ट ने कहा.. पीएनबी लौटाए पैसा

MUZAFFARPUR : साइबर अपराध‍ियों द्वारा बैंक खातों से करीब पांच करोड़ रुपये उड़ा लेने के मामले में हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है. मुजफ्फपुर के पीएनबी के खाताधारकों के खा

बिहार : बैंक खातों से साइबर ठगी, हाईकोर्ट ने कहा.. पीएनबी लौटाए पैसा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : साइबर अपराध‍ियों द्वारा बैंक खातों से करीब पांच करोड़ रुपये उड़ा लेने के मामले में हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है. मुजफ्फपुर के पीएनबी के खाताधारकों के खाते से साइबर अपराधियों ने रुपये की निकासी बैंक एप में गड़बड़ी के कारण कर ली है. इस बात की जानकरी मुजफ्फपुर के SSP ने पटना हाई कोर्ट को दी.


SSP ने बताया कि मुजफ्फरपुर के PNB से लगभग पांच करोड़ रुपये की फर्जी तरीके से निकाल ली गई है. रुपये निकलने की जानकरी खातेदारों को नहीं थी. खातेदारों ने अपने खाते से रुपये की निकासी नहीं करने के बावजूद उनके खाता से पैसा की निकासी होती गई और बैंक ने कुछ नहीं किया. इस मामले पर पटना हाईकोर्ट के जज संदीप कुमार ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि बगैर बैंककर्मी की मिलीभगत के यह संभव है ही नहीं. 


SSP ने कोर्ट को बताया कि बैंक का कहना है कि इसमें बैंक की कोई गलती नहीं है. खाताधारी ने अपने अकाउंट से पैसा निकाले होंगे. वहीं एसएसपी ने कहा कि बैंक के एप में गड़बड़ी के कारण खाताधारी के खाता से पैसा की निकासी की गई है. इसपर कोर्ट ने कहा कि बैंक के एप में गड़बड़ी का नतीजा खाताधारी क्यों भरपाई करे. कोर्ट का कहना था कि बैंक में रखे पैसे का इस्तेमाल बैंक अपनी इच्छा के अनुसार करता है. कोर्ट ने पीएनबी को सभी खाताधारकों को तुरंत पैसा वापस करने का निर्देश दिया.  


वही कोर्ट ने पैसा लौटाने के बारे में की गई कार्रवाई से कोर्ट को अवगत कराने का निर्देश भी दिया. दूसरी तरफ RBI ने कोर्ट को बताया कि बैंकों से लगभग दस हजार करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया है. इस पर कोर्ट ने कहा कि यह सब बैंक कर्मियों की मिलीभगत के बिना मुमकिन नहीं है. खाताधारियों का मोबाइल नंबर और केवाईसी कैसे लीक हो जाता है. इसपर संबध पर कार्रवाई की जानी चाहिए. बगैर मोबाइल नंबर और KYC लीक हुए बिना यह सब संभव नहीं है. कोर्ट का कहना था कि बैंक से पैसों की निकासी और करने का सूचना मोबाइल नंबर पर भेजने का प्रावधान है लेकिन कई बार पैसा निकासी करने की सूचना खाताधारी के मोबाइल पर नहीं भेजी जाती है. बैंक अपने ग्राहकों से इस सेवा के लिए पैसा लेती है.


टैग्स