ब्रेकिंग
DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦नवरात्रि के बीच बड़ी घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, दंपति और तीन बच्चों के शव मिले; सभी नूडल्स खाकर सोए थे✦बिहार के जंगल में घूमना है तो तुरंत करें बुकिंग! VTR में शुरू हुआ नया पर्यटन सीजन; ; जानें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका✦Bihar Expressway : अब 10-12 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता! बिहार से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे बदल देगा पूरा सफर✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के ‘9 लोगों की कुर्बानी’ वाले बयान पर बोले संजय झा - ‘पार्टी के संज्ञान में है पूरा मामला, सबकुछ हो रहा नोट’✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦नवरात्रि के बीच बड़ी घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, दंपति और तीन बच्चों के शव मिले; सभी नूडल्स खाकर सोए थे✦बिहार के जंगल में घूमना है तो तुरंत करें बुकिंग! VTR में शुरू हुआ नया पर्यटन सीजन; ; जानें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका✦Bihar Expressway : अब 10-12 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता! बिहार से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे बदल देगा पूरा सफर✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के ‘9 लोगों की कुर्बानी’ वाले बयान पर बोले संजय झा - ‘पार्टी के संज्ञान में है पूरा मामला, सबकुछ हो रहा नोट’

बिहार : खुलेआम लड़की के साथ गंदी हरकत करता था मौलवी, ग्रामीणों ने किया वीडियो वायरल

SIWAN : सभी धर्मों के जो उसके गुरु होते हैं। उनका एक विशेष महत्व होता है। उनके द्वारा कही गई बातों पर लोग बड़े ही आसनी से विश्वास कर लेते हैं। इसके साथ ही उनेक द्वारा बताए गए रास्तो

बिहार : खुलेआम लड़की के साथ गंदी हरकत करता था मौलवी, ग्रामीणों ने किया वीडियो वायरल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : सभी धर्मों के जो उसके गुरु होते हैं। उनका एक विशेष महत्व होता है। उनके द्वारा कही गई बातों पर लोग बड़े ही आसनी से विश्वास कर लेते हैं। इसके साथ ही उनेक द्वारा बताए गए रास्तों पर कभी - कभी बिना कोई पड़ताल किए भी चलने को तैयार हो जाते हैं। लेकिन, लोगों का यही निर्णय उनके लिए महंगा पड़ जाता है और जबतक उन्हें इसका एहसास होता है तबतक पुलिस थाने पहुंचने लायक हो जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक मौलवी का छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद अब पुलिस इस मामले की जांच में जूट गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सिवान आंदर थाना अंतर्गत एक गांव के मौलवी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए। इसमें देखा जा रहा है कि मौलवी छात्रा के साथ अश्लील बातें कर रहा है और छात्रा भी उसका साथ दे रही है। यह वीडियो आंदर थाना क्षेत्र में एक पीर बाबा की मजार पर कुछ दिन पहले आए एक नया मौलवी का बताया जा रहा है, जो की वहां  झाड़-फूंक का काम करता है। हालांकि,फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सटीकता की पुष्टि नहीं करती है।


बताया जा रहा है कि, मौलवी से यहां झाड़ फूंक कराने के लिए महिलाएं और छात्राएं पहुंचती हैं। इसी दौरान यह छात्रा भी इस मौलवी के संपर्क में आई। पिछले कई दिनों से मौलवी, छात्रा के साथ इस तरह की हरकतें कर रहा था। तभी किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर मौलवी की पहचान कर ली गई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से गांव में तरह-तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों में नाराजगी है लेकिन फिलहाल इस वीडियो के जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।


इधर, इस मामले में इस वीडियो के बारे में आंदर थाना प्रभारी कुमार वैभव से बातचीत की गई। वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच की जा रही हैजांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।