ब्रेकिंग
पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल

बिहार: बंद कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे तीन दोस्त, पुलिस पहुंची तो उतर गया सारा नशा

JAMUI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां बंद कमरे में जाम छलकाना तीन दोस्तों को

बिहार: बंद कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे तीन दोस्त, पुलिस पहुंची तो उतर गया सारा नशा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां बंद कमरे में जाम छलकाना तीन दोस्तों को काफी भारी पड़ गया। ऐन वक्त पर पुलिस ने शराब पार्टी में खलल डाल दी और उनका सारा नशा उतार दिया। घटना सोनो थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि रविवार की छुट्टी होने के कारण तीनों दोस्तों ने शराब पार्टी करने का फैसला लिया था। तीनों दोस्त बंद कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे, तभी किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। शराब पार्टी की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों लड़कों को रंगेहाथ धर दबोचा और उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले गई।


थाने में पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।गिरफ्तार युवकों की पहचान चरका पत्थर थाना क्षेत्र के टहकार गांव निवासी कामेश्वर यादव का बेटे विनोद यादव, रामनरेश यादव बेटे संतोष यादव और सरयुग यादव के बेटे संजीत यादव के रूप में हुई है।