ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार: बंद घर से हथियारों का जखीरा बरामद, आर्म्स स्मगलर पुलिस की गिरफ्त से बाहर

SAHARSA: सहरसा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बंद घर से हथियारों का जखीरा बरामद किया है हालांकि छापेमारी के दौरान हथियार तस्कर मौके से फरार हो गया है। सदर थाना

बिहार: बंद घर से हथियारों का जखीरा बरामद, आर्म्स स्मगलर पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बंद घर से हथियारों का जखीरा बरामद किया है हालांकि छापेमारी के दौरान हथियार तस्कर मौके से फरार हो गया है। सदर थाना पुलिस ने सुखासन गांव के वार्ड संख्या 9 में छापेमारी की है।


दरअसल, पुलिस को यह खबर मिली थी कि वार्ड नंबर 9 निवासी सत्यनारायण यादव का बेटा सोनू कुमार अवैध हथियार को घर में रखकर उसकी खरीद बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए सदर थाना और जिला आसूचना इकाई की टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर के सभी सदस्य फरार पाए गए।


तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन देसी कट्टा, एक देसी रिवॉल्वर और 13  गोली के साथ 10 खोखा को बरामद किया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस फरार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। सूचना मिल रही है कि फरार आरोपी अवैध हथियार को बाहर से मंगा कर उसकी खरीद बिक्री का काम किया करता था।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता