ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

बिहार: पत्थर के कूचकर युवक की बेरहमी से हत्या, रेड लाइट एरिया में बगीचे से मिला शव

BEGUSARAI: बेगूसराय में हत्या का सनसनीखेज मामला समाने आया है। बदमाशों ने युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को रेड लाइट एरिया में स्थित बगीचे में फेंक दिया और मौके से फरार

बिहार: पत्थर के कूचकर युवक की बेरहमी से हत्या, रेड लाइट एरिया में बगीचे से मिला शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में हत्या का सनसनीखेज मामला समाने आया है। बदमाशों ने युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को रेड लाइट एरिया में स्थित बगीचे में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। मंगलवार को युवक का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया की है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह जब इलाके के लोग बगीचे की तरफ गए तो वहां सड़क किनारे गड्ढे में युवक का शव देखकर दंग रह गए। शव मिलने की बात जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जितने मुंह उतने तरह की बातें होने लगी। युवक की पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा बुरी तरह से कूचल दिया गया है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र निवासी कृष्णा रस्तोगी के 23 वर्षीया बेटे  दीपक रस्तोगी उर्फ विक्की रस्तोगी के रुप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विक्की आंशिक रूप से विक्षिप्त था। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों को खंगालने में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता