ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बिहार: बगीचे की रखवाली कर रहे शख्स की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने पूरे शरीर को चाकू से गोदा

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां एक अधेड़ शख्स की बेहरमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने शख्स के पूरे शरीर को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है। बुधवार की स

बिहार: बगीचे की रखवाली कर रहे शख्स की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने पूरे शरीर को चाकू से गोदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां एक अधेड़ शख्स की बेहरमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने शख्स के पूरे शरीर को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है। बुधवार की सुबह अधेड़ का शव आम के बगीचे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर अकड़ाहा पुल के पास की है।


मृतक की पहचान मिर्जापुर निवासी लक्ष्मण पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण पासवान आम के बगीचे की रखवाली करते थे। दिनभर बगीचे की रखवाली करने के बाद वे शाम को घर वापस लौट जाते थे। इसी तीन लोग उनके घर पहुंचे और कहा कि आम बड़े हो गए हैं ऐसे में अब रात को भी उन्हें बगीचे की रखवाली करनी पड़ेगी।


मंगलवार की रात लक्ष्मण पासवान घर आए तीनों लोगों के साथ बगीचे की रखवाली करने के लिए चले गए और बुधवार की सुबह बगीचे से उनका शव बरामद हुआ। शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फेल गई। अपराधियों ने लक्ष्मण प्रसाद के पूरे शरीर पर चाकू से वार किया है। शरीर के हर अंग पर चाकू के निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।


उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और बेतिया-सरसवा मार्ग को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोग मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारियों और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाने की मांग पर अड़े थे। मौके पर पहुंची मझौलिया और मुफस्सिल थाने की पुलिस गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।