ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षणसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षण

बिहार: ड्यूटी से घर लौट रहे शख्स को बदमाशों ने मारी गोली, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजान

MUNGER: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने सदर अस्पताल के सफाई सुपरवाइजर को घर के पास

बिहार: ड्यूटी से घर लौट रहे शख्स को बदमाशों ने मारी गोली, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने सदर अस्पताल के सफाई सुपरवाइजर को घर के पास ही पहले तो हॉकी से पीटा और उसके बाद उसे मारी गोली। गोली उसके सिर से छू कर निकली। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, मुंगेर सदर अस्पताल के सफाई सुपरवाइजर रंजन कुमार को देर रात नौआगढ़ी के पास अपराधियों ने उस समय गोली मारकर घायल कर दिया, जब वह ड्यूटी समाप्त कर अपने घर जा रहा था हालांकि गोली उनके सिर को छूते हुए निकल गई। जिससे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


जानकारी के अनुसार, चौरान नौआगढी निवासी रंजन कुमार सदर अस्पताल में सफाई का काम समाप्त करने के बाद अपने घर स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहा था, तभी नौआगढ़ी और चौरन के बीच सुनसान रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने सबसे पहले उसे रोका उसके साथ मारपीट की और उसके बाद उसे गोली मार दी।


घायस रंजन के साथ जा रहे दूसरे शख्स ने घायल रंजन को सदर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर पुलिस घायल का बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची। घायल रंजन से बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ उसकी दुश्मनी चल रही है, जिसको लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।