ब्रेकिंग
Vande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंग

बिहार : बच्चा चोरी के आरोप में महिला को बांधकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान

BEGUSARAI : यूपी, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और झारखंड के बाद अब बिहार में भी बच्चा चोरी की अफवाह रफ्तार पकड़ने लगी है। हाल के दिनों में राज्य में बच्चा चोरी के आरोप को लेकर मारपीट के क

बिहार : बच्चा चोरी के आरोप में महिला को बांधकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : यूपी, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और झारखंड के बाद अब बिहार में भी बच्चा चोरी की अफवाह रफ्तार पकड़ने लगी है। हाल के दिनों में राज्य में बच्चा चोरी के आरोप को लेकर मारपीट के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की जान बचाई।


जिले के लाखों ओपी क्षेत्र के बाजितपुर गांव में बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला को बांधकर बुरी तरह से पीटा। महिला जान की भीख मांगती रही लेकिन किसी को उसपर दया नहीं आई। बच्चा चोरी की अफवाह को सुनकर लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला गांव के एक बच्चे को बिस्किट का लालच देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही थी।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को ग्रामीणों ने चंगुल से मुक्त कराया और उसे अपने साथ ले गई। बता दें कि इससे पहले सीतामढ़ी में भी बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने तीन लोगों को पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। इसके साथ ही बेतिया और कटिहार में भी बीते दिनों इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में सरकार ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर रखा है।