ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

बिहार: ATM मशीन काटने की कोशिश नाकाम, अचानक पहुंची पुलिस तो फरार हो गए शातिर चोर

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के शहरी इलाकों के बाद शटर कटवा गिरोह अब ग्रामीण क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम देने में लग गया है। दुकानों के बाद अब एटीएम मशीन को भी निशाना बनाया जा रहा ह

बिहार: ATM मशीन काटने की कोशिश नाकाम, अचानक पहुंची पुलिस तो फरार हो गए शातिर चोर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के शहरी इलाकों के बाद शटर कटवा गिरोह अब ग्रामीण क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम देने में लग गया है। दुकानों के बाद अब एटीएम मशीन को भी निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला औराई थाना क्षेत्र के रामपुर का है।


दरअसल, तेज आंधी बारिश के बीच शातिर चोरों ने इंडिया वन एटीएम मशीन को निशाना बनाया है। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने होटल मालिक को हथियार के बल पहले धमकी दी फिर कमरे में बंद कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम है। घटना देर रात्रि की बताई जा रही है। 


बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात अचानक तेज आंधी और बारिश हो रही थी। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश एटीएम को गैस कटर से काटने लगे। आवाज होने के बाद होटल मालिक हीरा साह को अनहोनी की आशंका हुई। जिसकी बाद होटल मालिक बाहर निकले। उस दौरान हथियार का भय दिखाया और जान से मारने की धमकी दी गई इसके साथ रूम में बंद करवा दिया। जिसके बाद शटर को गैस कटर से काटने लगे।


इसी बीच अचानक लॉक फंस गया और अचानक पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की भनक लगते ही चोर गिरोह को लोग वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस शातिर चोरों की पहचान के लिए इलाके मे लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है और बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता