ब्रेकिंग
देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त

बिहार में झारखंड पुलिस की छापेमारी: गैंगरेप के तीन आरोपियों को दबोचा, धनबाद से भागकर पहुंचे थे आरा

Bihar Crime News: धनबाद में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार तीन आरोपियों को भोजपुर और धनबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में आरा से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहे थे।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: झारखंड के धनबाद में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों को भोजपुर और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद धनबाद पुलिस तीनों आरोपितों को अपने साथ ले गई।



पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपित भोजपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहे थे। इनमें दो आरोपित आरा शहर के बिहारी मिल-अनाईठ स्थित एक लॉज में ठहरे हुए थे, जबकि एक आरोपित जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इसाढ़ी में छिपा था। सूचना के आधार पर धनबाद पुलिस ने भोजपुर पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया।



बताया जा रहा है कि 27 अगस्त को धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र के गौराखुंटी में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। घटना के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। 



आरोपितों के आरा में छिपे होने की सूचना मिलने पर धनबाद पुलिस भोजपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तार आरोपितों में दयाशंकर यादव, रंजन साव और अंजान अंसारी बताए जाते है जो गौराखुंटी, सुदामडीह, धनबाद के निवासी है। गिरफ्तारी के बाद धनबाद पुलिस तीनों आरोपितों को अपने साथ ले गई।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता