ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: पुलिस वैन पर बैठकर रील बनाना पड़ा भारी, वायरल होते ही निकल गई उधारी राम की सारी हेकड़ी

Bihar Crime News: आरा के सिन्हा गांव में एक युवक ने पुलिस वैन के बोनट पर बैठकर रील बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एसपी के आदेश पर युवक उधारी राम को गिरफ्तार किया गया, लेकिन कोर्ट से उसे जमानत मिल गई।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के आरा में युवाओं पर इन दोनों रील का ऐसा खुमार चढ़ा है कि वह किसी जगह को नहीं छोड़ रहे हैं। अब एक नया मामला ऐसा आया है जिसको देख लोग सकते में आ गए हैं। पुलिस गाड़ी के बोनट पर बैठकर युवक रील बनाता है और जैसे ही यह रील वायरल होता है वैसे ही युवक हवालात में पहुंच जाता है। मामला सिन्हा थाना क्षेत्र के सिन्हा गांव का है।


जानकारी के मुताबिक, सिन्हा गांव के रहने वाले सरोज राम का बेटा उधारी राम का यह नया कारनामा सामने आया है। रील बनाने का खुमार उसे पर ऐसा चढ़ा कि वह पुलिस की गाड़ी को इस्तेमाल कर लिया। पुलिस की गाड़ी के आसपास भी नहीं बल्कि गाड़ी के बोनट पर बैठकर रील बनता है और थोड़े ही देर में यह रील सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर वायरल हो जाता है। 


जैसे ही एसपी की नजर पड़ती है वैसे ही वह तत्काल सिन्हा थाना को युवक की गिरफ्तारी की आदेश देते हैं। सिन्हा थाना के द्वारा तत्काल युवक को गिरफ्तार भी कर लिया जाता है लेकिन कोर्ट से उसे बेल मिल जाती है। सिन्हा थाना प्रभारी चन्द्रशेखर चौहान ने फोन पर बताया कि पुलिस किसी मामले में छापेमारी करने सिन्हा गांव में गई थी, जहां पर युवक गाड़ी के आसपास पुलिस को नहीं देख करके गाड़ी के ऊपर बैठकर रील बनाया था।


बता दें कि रील बनाने वाले युवक का नाम उधारी राम है और वह भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद का फैन है। वीडियो में वो चंद्रशेखर आजाद के सपोर्ट में रील बना रहा है। एक लड़की के ऊपर चंद्रशेखर आजाद पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। उस आरोप का खंडन वो फिल्मी अंदाज में पुलिस की गाड़ी पर बैठ कर रहा है। आरोपी युवक के इंस्टाग्राम पर 65 हजार से ज्यादा फोल्वर्स भी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता