ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला

बिहार : अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, गंभीर रूप से दरोगा घायल

AURANGABAD : औरंगाबाद से खबर आ रही है जहां दाउदनगर के शमशेर नगर स्थित पीड़ी टोले में एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने रोडेबाजी कर पकड़े गए दो अभियुक्तों को छुड़ा ल

बिहार : अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, गंभीर रूप से दरोगा घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद से खबर आ रही है जहां दाउदनगर के शमशेर नगर स्थित पीड़ी टोले में एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने रोडेबाजी कर पकड़े गए दो अभियुक्तों को छुड़ा लिया। इसके बाद गांव उग्र हो गए। ग्रामीणों को उग्र देखकर और मामले की गंभीरता देखते हुए दाउदनगर थाना से अतिरिक्त पुलिस बल भेज गया।


अतिरिक्त पुलिस बल के साथ आए दरोगा वीरेंद्र पासवान के नेतृत्व में  पुलिस ने गांव में अभियुक्तों को पकड़ने के लिए जैसे ही छापेमारी शुरू की वैसे ही ग्रामीणों ने दुबारा ईंट पत्थर से पुलिस की टीम पर दुबारा हमला बोल दिया गया। इसी दौरान किसी घर की छत से भारी भारी पत्थर फेंके जाने लगे उसी में से एक पत्थर दारोगा बीरेंद्र पासवान पर आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी देते हुए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दाऊदनगर पुलिस एवं डीआईओ की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार की शाम एक विशेष अभियान के तहत पीड़ी टोला में छापेमारी करने गई पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पा ली थी। लेकिन अचानक आक्रमक हुए ग्रामीणों के द्वारा पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया और जमकर रोड़ेबाजी की गई। 


इस दौरान ग्रामीणों ने बलपूर्वक दोनों अभियुक्तों को छुड़ा लिया। तत्पश्चात थाने से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। मगर इस दौरान किसी के द्वारा घर की छत से लोहे लगी भारी वस्तु को नीचे फेंका गया जो दरोगा वीरेंद्र पासवान के ऊपर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार कराया गया।उसके बाद उनकी स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। एसपी ने बताया कि अभी गांव में उक्त कांड एवं रोड़ेबाजी मामले में शामिल लोगों के धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है और इस मामले में कुछ लोग पकड़े भी गए हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है।पुलिस दोनों मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

टैग्स