ब्रेकिंग
84 लाख लूटकांड का बिहार कनेक्शन, तेलंगाना पुलिस ने पटना से मो. आदिल को उठायाकपड़ा सिलाई करने वाले की बेटी बनी जिला श्रम कल्याण पदाधिकारी, शगुफ्ता फिरदौस ने बढ़ाया पूर्वी चंपारण का मानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: पटना हाईकोर्ट में PIL दायर, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांगपंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला करनेवाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विजेंद्र नाथ तिवारी खतरे से बाहर‘यहां हथियार नहीं छुड़ाया जाता है, मार दिया जाता है’, भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे खेसारीलाल यादव84 लाख लूटकांड का बिहार कनेक्शन, तेलंगाना पुलिस ने पटना से मो. आदिल को उठायाकपड़ा सिलाई करने वाले की बेटी बनी जिला श्रम कल्याण पदाधिकारी, शगुफ्ता फिरदौस ने बढ़ाया पूर्वी चंपारण का मानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: पटना हाईकोर्ट में PIL दायर, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांगपंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला करनेवाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विजेंद्र नाथ तिवारी खतरे से बाहर‘यहां हथियार नहीं छुड़ाया जाता है, मार दिया जाता है’, भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे खेसारीलाल यादव

बिहार: कुख्यात अपराधी इंडियन की गोली मारकर हत्या, आपसी वर्चस्व को लेकर मर्डर की आशंका

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां रविवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाज थर्रा उठा। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदा

बिहार: कुख्यात अपराधी इंडियन की गोली मारकर हत्या, आपसी वर्चस्व को लेकर मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां रविवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाज थर्रा उठा। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की की है।


मृतक की पहचान कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ इंडियन के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि रविवार की सुबह इंडियन अपने मार्केट में बैठा हुआ था, तभी दो बदमाश बाइक पर सवार होकर पहुंचे और राजीव कुमार उर्फ इंडियन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से राजीव खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आनन फानन में घायल राजीव कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक राजीव उर्फ इंडियन कई मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने वर्चस्व को लेकर गैंगवार में हत्या की आशंका जताई है। सिटी एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता