ब्रेकिंग
सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

बिहार: अपराधियों ने व्यवसायी से मांगी 5 लाख की रंगदारी, मारपीट के बाद दी धमकी, वीडियो वायरल

KHAGADIA: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। मामला खगड़िया जिले का है, जहां बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, बेलदौर थाना क्षेत्र के बारुण गांव में तीन

बिहार: अपराधियों ने व्यवसायी से मांगी 5 लाख की रंगदारी, मारपीट के बाद दी धमकी, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

KHAGADIA: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। मामला खगड़िया जिले का है, जहां बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, बेलदौर थाना क्षेत्र के बारुण गांव में तीन अपराधी हथियार के बल पर खाद बीज व्यवसायी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। अब इस वारदात का वीडियो भी तेज़ी से वायरल होने लगा है। 




इस घटना के बाद बेलदौर थाना क्षेत्र के बारुण पंचायत के एतमादी गांव के रहने वाले खाद -बीज व्यवसायी भूलन सिंह के 30 साल के बेटे अटल कुमार ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि तीन अपराधी मेरे खाद-बीज के दुकान पर देशी कट्टा लेकर पहुंचे और 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने मारपीट भी शुरू कर दी। 




दूकान से निकलते हुए बदमाशों ने फिर से धमकी दी कि अगर 5 लाख रूपये नहीं मिले तो जान मार देंगे। पीड़ित ने बेलदौर थानाध्यक्ष से अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर थानाध्यक्ष पंकज प्रकाश ने कहा कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


टैग्स