ब्रेकिंग
Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं

बिहार : एक सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक लूट की घटना, पुलिस ने किया शातिर गिरोह का पर्दाफाश

BANKA : बिहार के बांका में पिछले एक सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक छिनतई की घटना में शामिल अपराधी शक्ति यादव सहित उसके गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार

बिहार : एक सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक लूट की घटना, पुलिस ने किया शातिर गिरोह का पर्दाफाश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार के बांका में पिछले एक सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक छिनतई की घटना में शामिल अपराधी शक्ति यादव सहित उसके गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में धन्नीचक गांव का शक्ति यादव, बलूआ का छोटू पंडित, भदरार भतकुंडी का कृष्णा दास, दीपक दास, बुल्ला उर्फ सुधांशु, तुलसी कुमार राय एवं कटोरिया गांव का मु. बबलू है. 


पुलिस ने इनके पास से दो कट्टा, चार, गोली, चार चोरी की बाइक एवं 65 सौ नकद जब्त किया है. गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी. जिसमें प्रशिक्षु डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता, पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राव, अमरपुर थानाध्यक्ष सफदर अली, दारोगा विक्की कुमार सहित अन्य ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया. दो साल पहले शक्ति ने रितेश कसेरा की हत्या की थी. शक्ति यादव को पुलिस ने अमरपुर बस स्टैंड चौक के समीप से कट्टा के साथ धर दबोचा था. बता दें लगभग दो वर्ष पूर्व कुख्यात अपराधी शक्ति यादव ने बस स्टैंड चौक के चाय दुकानदार रितेश कसेरा का अपहरण कर पाठकी गांव के समीप गोली मारकर हत्या कर दी थी. 


इसके अलावा हथियार एवं शराब की तस्करी के लिए एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर रखा था. रितेश हत्याकांड में पिछले दो वर्षो से जेल में था. एक पखवारा पूर्व जमानत पर बाहर निकलने के बाद लूट व छिनतई की घटना को अंजाम देने लगा था. शक्ति यादव सहित उसके गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तार से लोगों ने राहत की सांस ली है. एसपी अरविद कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरोह में दस बदमाशों की संख्या है. जिसमें से सात की गिरफ्तारी हो चुकी है. एक को पहले जेल भेजा गया था. दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 


शक्ति यादव गिरोह ने बलूआ गांव के शीतला स्थान के समीप पिकअप चालक गोपाल यादव व मजदूर से लूटपाट, भरको पेट्रोल पंप में बाइक चालकों से लूटपाट, हसनपुर गांव के समीप बाइक चालक को जख्मी कर लूटपाट, बुच्ची मोड़ के समीप महादेवपुर पूरनचक गांव के संजीव कुमार एवं बांका बाबूटोला के पार्थ ठाकुर से लूटपाट, जेठौर पुल के समीप सीमरपुर गांव के जुगल किशोर शर्मा से वीडियो कैमरा सहित कई लूट की घटना को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला रखा था. एसपी ने बताया कि यह गिरोह अमरपुर सहित आसपास के थाना क्षेत्रों में सक्रिय था और लगातार घटना को अंजाम दे रहा था.

टैग्स