ब्रेकिंग
महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

बिहार : आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी : बदमाशों ने क्लासरूम में घुसकर शिक्षक को चाकू से गोद डाला

SAHARSA : सहरसा में आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई है। पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को ताबड़तोड़ चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

बिहार : आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी : बदमाशों ने क्लासरूम में घुसकर शिक्षक को चाकू से गोद डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा में आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई है। पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को ताबड़तोड़ चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल शिक्षक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सौरबाजार थानाक्षेत्र की है।


पीड़ित शिक्षक 45 वर्षीय संजय कुमार हैं। जो सौरबाजार थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुहथ भरना में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद में पीड़ित शिक्षक के पिता की हत्या कर दी गई थी। जिसमें कुछ आरोपी जेल की सजा काट रहे हैं। इसी रंजिश को लेकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब शिक्षक स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे।


शिक्षक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर स्कूल में घुसकर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। जख्मी शिक्षक के गले के पास तीन जगह चाकू लगा है। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शख्स को हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल जख्मी शिक्षक की हालात गंभीर बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता