ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

बिहार: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा, महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घूमाने के बाद ले ली थी जान

BEGUSARAI: बेगूसराय में डायन का आरोप लगाकर उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घूमाने और बाद में उसकी हत्या कर दिए जाने के मामले में कोर्ट ने एक दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

बिहार: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा, महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घूमाने के बाद ले ली थी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में डायन का आरोप लगाकर उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घूमाने और बाद में उसकी हत्या कर दिए जाने के मामले में कोर्ट ने एक दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी के ऊपर जुर्माना भी लगाया है।


दरअसल, मझौल कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दिनेश कुमार प्रधान ने हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए चेरिया बरियारपुर थाना के ठाठा निवासी राम नंदन पासवान को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर आर्थिक दंड भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राकेश कुमार ने कुल 7 गवाहों की गवाही कराई है।


जानकारी के मुताबिक, 25 अगस्त 2004 को एक महिला को डायन कह कर नंगा कर दिया और सिर का बाल मुंडवा रप पूरे गांव में नंगा घूमाया गया। साथ ही बुरी तरह से मारपीट किया गया। घायल महिला की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी मामले के दो अन्य आरोपित रामाशीष पासवान और अजय पासवान को कोर्ट संदेह का लाभ देकर रिहा कर चुकी है। इस घटना को लेकर चेरिया बरियारपुर थाना में केस दर्ज किया गया था।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता