ब्रेकिंग
तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा: मेरी हत्या की साजिश रची जा रही, बोले- संदिग्ध लोग कर रहे मेरी गाड़ी का पीछा'आरक्षण खत्म करने वाला अभी पैदा नहीं हुआ', मांझी-चिराग विवाद के बीच तेजस्वी यादव की एंट्रीमोतिहारी में गरीब चौपाल कार्यक्रम: जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर साधा निशाना, कहा..आरक्षण में संशोधन जरूरीबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू बस ने मां-बेटे को कुचला, मां की मौके पर मौत; चालक फरारगुमला में सेफ्टी टैंक बना मौत का कुआं, खेलते-खेलते दो मासूम बच्चों की डूबने से मौततेज प्रताप यादव का बड़ा दावा: मेरी हत्या की साजिश रची जा रही, बोले- संदिग्ध लोग कर रहे मेरी गाड़ी का पीछा'आरक्षण खत्म करने वाला अभी पैदा नहीं हुआ', मांझी-चिराग विवाद के बीच तेजस्वी यादव की एंट्रीमोतिहारी में गरीब चौपाल कार्यक्रम: जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर साधा निशाना, कहा..आरक्षण में संशोधन जरूरीबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू बस ने मां-बेटे को कुचला, मां की मौके पर मौत; चालक फरारगुमला में सेफ्टी टैंक बना मौत का कुआं, खेलते-खेलते दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत

बिहार : ज्वेलर्स की दुकान से लाखों के आभूषण की लूट, गहनों से भरा बैग लेकर भागे बदमाश

SASARAM : खबर रोहतास से आ रही है, जहां बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना काराकाट काराकाट थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार की है। यहां ज्वेलर्स की दुकान से अपराधियों ने

बिहार : ज्वेलर्स की दुकान से लाखों के आभूषण की लूट, गहनों से भरा बैग लेकर भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : खबर रोहतास से आ रही है, जहां बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना काराकाट काराकाट थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार की है। यहां ज्वेलर्स की दुकान से अपराधियों ने आभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 10 से 15 लाख रुपए के गहने थे। दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। 


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। पीड़ित दुकानदार बबून प्रसाद के मुताबिक बैग में 10 से 15 लाख रुपए के आभूषण थे। बताया जा रहा है कि अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। भागने के दौरान अपराधियों ने हथियार भी लहराया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आज 'तीज' का पर्व होने के कारण कई ग्राहकों का सोना का आभूषण बैग में रखे हुए थे। गहनों को ग्राहकों को देना था लेकिन इससे पहले ही अपराधी दुकान में घुसे और हथियार दिखाकर गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में काफी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता