ब्रेकिंग
प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराप्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौरा

बिहार: 7 करोड़ की चरस के साथ तस्कर अरेस्ट, भारत से दूसरे देश भेजी जा रही थी नशे की खेप

BAGAHA: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां धनहा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बस चरस की बड़ी खेप को जब्त किया है। पुलिस ने बस से 35 किलो चरस के साथ एक तस

बिहार: 7 करोड़ की चरस के साथ तस्कर अरेस्ट, भारत से दूसरे देश भेजी जा रही थी नशे की खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां धनहा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बस चरस की बड़ी खेप को जब्त किया है। पुलिस ने बस से 35 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 7 करोड़ रुपए आंकी गई है।


एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बस से चरस की बड़ी खेप यूपी के रास्ते नेपाल जा रही है। सूचना के आधार पर सीओ, मधुबनी सीआई एवं थानाध्यक्ष धनहा धर्मवीर भारती के नेतृत्व में टीम गठित कर धनहा रतवल पुल पर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान राज ट्रैवल्स नामक बस को जांच के लिए रोका गया। 


बस को जांच करते देखा एक यात्री बस से उतरकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस टीम ने युवक को धर दबोचा। युवक की तलाशी के दौरान उसके शरीर से चरस से भरी एक बैग बरामद किया गया। इसके बाद युवक से पूछताछ के बाद बस की भी तलाशी ली गई। जिसमें एक बैग में रखे भारी मात्रा में चरस को बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है।