ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

बिहार : तलवार भांजने वाली महिला बोली.. मुझपे देवी आ जाती हैं, रातोंरात सोशल मीडिया सनसनी बन गई सुनीता

PATNA : शराब बरामद करने गई पुलिस के सामने तलवार और त्रिशूल भांजने वाली सुनीता देवी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है. चंद घंटे के अंदर सोशल मीडिया पर सुनीता देवी का वीडियो इतनी तेजी

बिहार : तलवार भांजने वाली महिला बोली.. मुझपे देवी आ जाती हैं, रातोंरात सोशल मीडिया सनसनी बन गई सुनीता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : शराब बरामद करने गई पुलिस के सामने तलवार और त्रिशूल भांजने वाली सुनीता देवी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है. चंद घंटे के अंदर सोशल मीडिया पर सुनीता देवी का वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि दुनियाभर के लोग यह जानने को बेचैन हो गए कि आखिर महिला कहां की रहने वाली है. फर्स्ट बिहार शुक्रवार को ही महिला की पूरी कहानी है सामने ला चुका है. दरअसल जमुई जिले के लछुआड़ की रहने वाली सुनीता देवी के घर पुलिस शराब बरामद करने पहुंची थी इसी दौरान वह तलवार लेकर खड़ी हो गई थी.


सुनीता देवी को भले ही पुलिस से गुरुवार के दिन गिरफ्तार नहीं कर पाई हो लेकिन शुक्रवार को उसकी गिरफ्तारी हो गई और घर से देसी शराब भी बरामद की गई अब सुनीता देवी का एक नया वीडियो सामने आया है पुलिस की गिरफ्त में मौजूद सुनीता से जब पूछा गया है कि आखिर उसने तलवार क्यों निकाली तो उसका अजीबोगरीब तर्क सामने आया है बकौल सुनीता उसके ऊपर देवी आती है देवी के आने के कारण ही वह तलवार और त्रिशूल लेकर खड़ी हो गई थी हालांकि सुनीता अब इस बात को कबूल ने से गुरेज नहीं करती कि उससे गलती हो गई है.


हीं जब इस मामले पर थानाध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने कहा, शराब मौजूद होने की सूचना के आधार पर पुलिस वहां गई. जहां सुनीता नाम की महिला दरवाजे पर त्रिशूल और तलवार लकर पुलिस पर जान लेवा हमला किया. जिस समंध में FIR दर्ज किया गया है. और उस महिला को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. अब आगे की कारवाई की गई है.