ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार में शर्मनाक वारदात : 30 साल की महिला के साथ 6 लोगों ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

MADHEPURA : मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बभनी वार्ड नंबर सात में एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 30 वर्षीय विवाहिता के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात क

बिहार में शर्मनाक वारदात : 30 साल की महिला के साथ 6 लोगों ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHEPURA : मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बभनी वार्ड नंबर सात में एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 30 वर्षीय विवाहिता के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार महिला सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र की है और गम्हरिया के बभनी बाजार खरीददारी करने को आई थी। सामान खरीदकर वापस जाने के क्रम में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वही पीड़िता को बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों ने पीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए पीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने छह लोगों में से चार नाम पुलिस को बताया है। 


पीएचसी के चिकित्सक डा. विनोद प्रसाद ने बताया कि महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए जेएनकेटी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। पीएचसी प्रभारी थानाध्यक्ष जावेद प्रवेज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

टैग्स