ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

बिहार: 20 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था उद्योग विभाग का अधिकारी, निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने उद्योग विभाग के अधिकारी को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पटना से मुजफ्फरपुर पहुंची निगरानी की ट

बिहार: 20 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था उद्योग विभाग का अधिकारी, निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने उद्योग विभाग के अधिकारी को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पटना से मुजफ्फरपुर पहुंची निगरानी की टीम ने जिला उद्योग केंद्र में यह कार्रवाई की है। आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर पटना चली गई। जिला उद्योग केंद्र में निगरानी की इस कार्रवाई से उद्योग विभाग के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि उद्योग विभाग में मुजफ्फरपुर में तैनात अधिकारी हरीश कुमार एक शख्स से काम कराने के एवज में 20 हजार रुपए घूस ले रहा था। इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगेहाथ धर दबोचा। पीड़ित शख्स ने अधिकारी द्वारा घूस मांगने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। जांच में निगरानी विभाग की टीम ने मामले को सही पाया और आरोपी को रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा।


जानकारी के मुताबिक करजा थाना क्षेत्र के रहने वाले नितेश चंद्र रंजन ने बीते 17 नवंबर को जिला उद्योग केंद्र बेला के उद्योग विस्तार पदाधिकारी हरीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के दूसरी किस्त का भुगतान करने के एवज में उद्योग विस्तार पदाधिकारी के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। जिसके बाद निगरानी ने आरोप को सही पाते हुए बुधावार को जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।