ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: 11 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, अपने ही चाचा ने बनाया हवस का शिकार

KISHANGANJ: किशनगंज में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि बच्ची का चाचा है। घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र के एक

बिहार: 11 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, अपने ही चाचा ने बनाया हवस का शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ: किशनगंज में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि बच्ची का चाचा है। घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बच्ची को घर में अकेला पाकर चाचा ने उसके साथ रेप किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से जख्मी बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, गुरुवार की रात बच्ची घर में अकेली थी। परिवार के लोग कहीं बाहर गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी चाचा ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। घटना की जानकारी तब मिली जब पीड़ित बच्ची के दादा घर पहुंचे। बच्ची की हालत को देख दादा के होश उड़ गए। बच्ची को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराने के बाद उसके दादा भी मौके से फरार हो गए। निजी नर्सिंग होम द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।


आरोपी के खिलाफ महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की मानें तो बच्ची चौथी क्लास की छात्रा है। वारदात के वक्त वह घर में अकेली थी। फिलहाल पुलिस आरोपी चाचा से कड़ी पूछताछ में जुटी है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची खतरे से बाहर है और उसकी हालत सामान्य है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें