ब्रेकिंग
वैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपीलMP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करारवैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपीलMP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करार

बिहार: 10 हजार का नजराना ले रहा था श्रम संसाधन विभाग का अधिकारी, निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

ARA: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए श्रम संसाधन विभाग के LEO को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। घूसखोर प्रखंड

बिहार: 10 हजार का नजराना ले रहा था श्रम संसाधन विभाग का अधिकारी, निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए श्रम संसाधन विभाग के LEO को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। घूसखोर प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कन्या विवाह योजना का पैसा देने के एवज में एक लाभार्थी से ले रहा था। आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर पटना चली गई। 


जानकारी के मुताबिक आरा शहर के घनुपरा निवासी सुकांती देवी ने अपनी बेटी की शादी के लिए श्रम संसाधन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया था। बेटी की शादी के लिए 50 हजार रुपया पास हुए थे। 50 हजार रुपए देने के एवज में एलईओ राणा के द्वारा 10 हजार रुपये बतौर घूस की मांग की गई थी। सुकांति देवी ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी‌। निगरानी विभाग की टीम ने जांच में मामला सत्य पाया।


इसके बाद निगरानी विभाग की टीम द्वारा धावा दल का गठन किया गया। तय रणनीति के तहत निगरानी का धावा दल ने सोमवार की दोपहर श्रम विभाग में दबिश दी और घूसखोर एलईओ राणा को 10 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार एलईओ को निगरानी की टीम पटना ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी की कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तार प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राणा मूल रूप से वैशाली के गरौल प्रखंड के पदमौल गांव का रहने वाला है, जो वर्तमान में पटना के कंकड़बाग में रहता है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता