ब्रेकिंग
पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया

बिहार: 10 दिन से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप, बदमाशों ने चेहरे को केमिकल से जलाया

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां पिछले 10 दिनों से लापता युवक का शव एक निर्माणाधीन मकान से मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। दो मकानों के बीच बने गलियारे में य

बिहार: 10 दिन से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप, बदमाशों ने चेहरे को केमिकल से जलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां पिछले 10 दिनों से लापता युवक का शव एक निर्माणाधीन मकान से मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। दो मकानों के बीच बने गलियारे में युवक का बुरी हालत में मिला है। बदमाशों ने हत्या करने के बाद युवक के चेहरे को केमिकल डालकर जला दिया है। घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के रिजवान मस्जिद के पास की है।


युवक की पहचान माधोपारा स्थित इकबाल मस्जिद के पास रहने वाले 24 वर्षीय रॉनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रॉनी को नशे की बुरी लत लग चुकी थी। परिजनों ने उसे अपना बिजनेस शुरू करने के लिए कई बार पैसे भी दिए लेकिन गलत लोगों के संगत में पड़कर उसने वह रुपए भी बर्बाद कर दिए थे। 10 दिन पहले रॉनी के घरवालों ने केले के थोक कारोबार के लिए उसे पैसे दिए थे लेकिन उसके बाद से रॉनी रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था।


काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था और ना ही उससे किसी की बात ही हो पा रही थी। इसी बीच पुलिस को निर्माणाधीन मकान से किसी का शव मिलने की खबर मिली। मृतक के शव का चेहरा केमिकल डालकर जला दिया गया था। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर जब शव की शिनाख्त कराई तो वह रॉनी की निकली। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता